राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रायगढ़ में निकाली जाएगी 13 अगस्त को विशाल तिरंगा रैली

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

स्वयंसेवी संगठनों की भी होगी विशेष भागीदारी

रायगढ़ ।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा रायगढ़ के सामाजिक संगठन लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं श्री मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के सहयोग से 13 अगस्त शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन रायगढ़ नगर में किया जाएगा जो रायगढ़ के स्टेशन चौक बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ चौक से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजर कर पुनः मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला तक पहुंचेगी ।


कलेक्टर रानू साहू द्वारा उक्त विशाल तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (स्टेशन चौक) से रवाना किया जाएगा जो गांधी गंज, श्याम टॉकीज रोड, गांधी चौक होते हुए महाराजा अग्रसेन चौक, सिल्वर पैलेस रोड से गौरीशंकर मंदिर चौक, गद्दी चौक, हटरी चौक होते हुए सिटी कोतवाली से हंडी चौक – घड़ी चौक होकर सत्ती गुड़ी चौक से सिविल लाईन होते हुए पुनः स्टेशन चौक स्थित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पहुंचकर मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में समापन होगी । विशाल तिरंगा रैली में शहीद नंदकुमार पटेल विश्व विद्यालय रायगढ़ से संबंद्घ राष्ट्रीय सेवा योजना के रायगढ़ नगर एवं आसपास के 500 से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे । शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ . ललित

प्रकाश पटैरिया ने विशाल तिरंगा रैली के लिए स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं दी है । इस रैली की सफलता के लिए स्वयंसेवक विश्व विद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में एवं जिला संगठक भोजराम पटेल के संगठन व्यवस्था में तैयारी में जुटे हुए हैं । रैली के लिए जहां मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के गोपाल अग्रवाल एवं उनके सदस्य तथा लायन्स क्लब आफ रायगढ़ मिड टाउन के अध्यक्ष आनंद बेरीवाल पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल एवं सदस्यों की सहभागिता के साथ
कार्यक्रम अधिकारी ताम्रध्वज साय पैंकरा पी.डी. कॉमर्स कॉलेज, डॉ. प्रीति तन्ना महिला इकाई पी.डी. कॉमर्स कॉलेज, डॉ. नरेन्द्र पर्वत शाउमावि पतरापाली, श्रीमती नीति देवांगन केएमटी गर्ल्स कॉलेज, उत्तरा कुमार सिदार के.जी. कॉलेज रायगढ़, वीरेंद्र ठेठवार जानकी कॉलेज आफ एजुकेशन, सौदागर चौहान उत्तम मेमोरियल कॉलेज, अर्जुन प्रधान माँ मंगला कॉलेज , ईश्वर प्रसाद साहू नवीन महाविद्यालय कुसमुरा, सुभाष रावत ओ पी जिंदल स्कूल श्रीमती पुष्पांजलि दासे

हायर सेकेंडरी स्कूल बड़े भंडार, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तारापुर के कार्यक्रम अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं । इन संस्थाओं से स्वयंसेवक उक्त रैली में भाग लेंगे तिरंगा रैली को भव्यता देने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी अपना सहयो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This