अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट में जन सहयोग से संचालित मानव सेवी गतिविधियां :- पूज्य बाबा प्रियदर्शी

spot_img
Must Read

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट में जन सहयोग से संचालित मानव सेवी गतिविधियां :- पूज्य बाबा प्रियदर्शी

31 वे स्थापना दिवस पर बनोरा में विविध आयोजन

रायगढ़ :- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की सभी शाखाओं में जन सहयोग से मानव सेवी गतिविधियां संचालित है। उक्त बाते बाबा प्रियदर्शी राम ने आज 31 वे स्थापना दिवस पर आशीर्वचन के दौरान कही। अघोर गुरुपीठ ब्रह्म निष्ठालय बनोरा की रायगढ़ शाखा में आज 31 वा स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः बनोरा आश्रम से फेरी निकाली गई जो अघोरा नाम परों मंत्रम का उच्चारण के साथ बनोरा गांव की परिक्रमा के बाद आश्रम में समाप्त हुई। सर्वेश्वरी ध्वज पूजन से कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ l इसके पश्चात आरती एवं सफल योनि का पाठ किया गया। संकल्प महान हो तो पर्वत जैसी समस्याएं भी बौनी हो जाती है तीन दशक पहले आज के दिन जब पूज्य अघोरेश्वर ने जब ग्राम बनोरा में आश्रम की स्थापना का संकल्प लिया तब यहां पानी बिजली जैसी व्यवस्थाएं भी मौजूद नही थी। महान संत प्रियदर्शी द्वारा जन सेवा के महान संकल्प के जरिए ग्राम बनोरा में रोपा गया छोटा बीज देखते देखते ही वट वृक्ष बन गया । चार राज्यों में 11 शाखाएं संचालित है सभी में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर संचालित है। ट्रस्ट्रीयो के द्वारा पूज्य बाबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कक्षा दसवीं की छात्राओं रितु शारदा साधना दीक्षा के द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई।प्रबंधन की ओर से त्यागी जी द्वारा स्थापना दिवस पर वर्ष भर किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया ।बनोरा आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही मोहक अंदाज में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई । आयोजन में,कक्षा नवी की छात्रा दिशा अमृता यामिनी श्वेता के द्वारा स्वागत गीत स्वागतम स्वागतम स्वागतम कक्षा दसवीं की छात्रा दीक्षा साधना नीलम शारदा के द्वारा स्थापना गीत जय हो प्रियदर्शी बाबा,कक्षा आठवीं की छात्रा नीतू साधना भावना अर्पिता के द्वारा गुरु वंदना गुरुदेव दया करके,कक्षा नवी की छात्रा नाम दिशा अमृता यामिनी के द्वारा गुरु वंदना ले गुरु का नाम,कक्षा आठवीं की छात्रा नीतू अर्पिता भावना साधना के द्वारा भजन जय जय अघोरेश्वर,कक्षा सातवीं की छात्रा प्रिया भावना रश्मि भूमिका के द्वारा भजन सजा दो घर को गुलशन,कक्षा दसवीं की छात्रा प्राची गुप्ता के द्वारा भाषण,कक्षा दसवीं के छात्र बाल कलाकार अंकित खेमचरण लोकेश आदेश कृष के द्वारा एकाकी नाटक संग दोष की शानदार की प्रस्तुति की गई। आयोजन के पश्चात आश्रम की नीव से जुड़े सहयोगियों ने अपने मार्मिक संस्मरण सुनाए।अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर बनोरा में कक्षा प्रथम से कक्षा दसवीं तक अध्यन रत प्रथम आने वाली 13 छात्राओं को कन्या प्रोत्साहन राशि दी गई वही कक्षा प्रथम से दसवीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 13 छात्र छात्राओं को पंडित लक्ष्मण मेघा छात्र वृति प्रदान की गई। इसके बाद 104 छात्र छात्राओं को निःशुल्क गणवेश के साथ पेन कॉपी बैग प्रदाय किया गया। तत्पश्चात पीठाधीश्वर बाबा प्रियदर्शी राम जी द्वारा उपस्थित जनमानस को आशीर्वचन के जरिए संबोधित किया गया।कार्यक्रम में पधारे गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This