क्षतिग्रस्त नाली के पानी के बहाव से वार्ड क्र.14 के मोहल्लेवासी परेशान…वार्ड पार्षद अनुपमा यादव ने कमिश्नर व कलेक्टर को दिया पत्र

spot_img
Must Read

क्षतिग्रस्त नाली के पानी के बहाव से वार्ड क्र.14 के मोहल्लेवासी परेशान...वार्ड पार्षद अनुपमा यादव ने कमिश्नर व कलेक्टर को दिया पत्र

रायगढ 25 जुलाई/ रायगढ़ निगम वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद व एम आई सी सदस्य अनुपमा शाखा यादव ने अपने वार्ड के नाली की समस्या को लेकर कमिश्नर नगर निगम व कलेक्टर रायगढ का ध्यान आकृष्ट करते हुए पत्र प्रेषित कर शीघ्रतिशीघ्र नाली के निर्माण निर्माण की मांग की है अपने पत्र में अनुपमा यादव ने

कहा है कि मेरे वार्ड 14 में म्युनिस्पल स्कूल के पीछे लगभग 20 वर्ष पूर्व नाली निर्माण हुआ था अभी वर्तमान में नाली जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा नाली का पानी स्कूल के पीछे एवं रामलीला मैदान में पानी का जमाव हो रहा है जिसके कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है और मच्छर का प्रकोप भी बढ़ रहा है। विदित है कि आगामी दिनों में चक्रधर समारोह का आयोजन उक्त मैदान में ही किये जाने की तैयारी की जा रही है। अतः उक्त नाली निर्माण के लिये मेरे द्वारा लिखित आवेदन पर महापौर जी के द्वारा अपने निधी से मार्च 2024 में-
1. दासे घर से स्कूल पीछे होते हुए जीम तक अपने निधी से लगभग 7.50 लाख रू. का कार्य कराने की अनुसंशा किये है।
एवम बाजपेई घर से श्रीवास्तव घर से होते हुए शुक्ला घर तक लगभग 5.20 लाख रु. तक नाली निर्माण के लिये निविदा किया जा चुका है जिसका कार्यादेश अप्राप्त है।
अतएव म्युनिस्पल स्कूल के पीछे व सामने दोनों ही नालियों का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ किया जाना आवश्यक है। वार्ड पार्षद अनुपमा ने पत्र में जोर देते हुए कहा है कि हर परिस्थितियों को देखते हुए अतिशीघ्र नाली का निर्माण कराया जाना जनहित में उचित होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This