spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026

आम आदमी पार्टी रायगढ व सारंगढ की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सयुक्त बैठक रायगढ में हुई सम्पन्न

Must Read

आम आदमी पार्टी रायगढ व सारंगढ की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सयुक्त बैठक रायगढ में हुई सम्पन्न

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा 

संगठन विस्तार को लेकर प्रमुख चर्चा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा जी के नेतृत्व में रायगढ व सारंगढ जिला के समस्त पदाधिकारियों की आवश्यक बैठ़क रायगढ में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला और प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा ने रायगढ व सारंगढ जिला के समस्त नगरीय निकाय में चुनाव लड़ने की घोषणा की। बैठ़क का संचालन रायगढ लोकसभा अध्यक्ष राजेंद्र एक्का जी के द्वारा किया गया। रायगढ व सारंगढ जिला के उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपनी- अपनी बात प्रदेश पदाधिकारियों के सामने रखी। सभी उपस्थित आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिले के नगरीय निकाय चुनाव में दम खम से लड़ने की चर्चा का स्वागत किया व एकजुट होकर आम जनता की मुलभुत समस्याओ के निराकरण के लिऐ सदैव प्रतिबद्ध होने का दृढ़संकल्प लिया । बैठ़क में मुख्य रूप वरिष्ठ साथी तपन बनर्जी(दादा) पूर्व रायगढ विधानसभा प्रत्याशी गोपाल बापोडिया,सारंगढ जिलाध्यक्ष चक्धर पटेल, राजु जयसवाल, जिलाध्यक्ष एस.सी. विंग नरोत्तम चौहान,युथविंग अध्यक्ष मतीराम सुमन, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा , जीतराम पटेल,जितेंद्र भारती,विकास गुप्ता,राजीव रतन गुप्ता,गणेश राम निषाद,भोजराम चौहान, इवेंट इंचार्ज अरुण अग्रवाल,अधिवक्ता जय देवांगन,विजय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष नंद कुमार महिलाने सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच 25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय शिविर, 541 बच्चों की सहभागिता, जून के...

रायगढ़, 1 मई 2026 / अदाणी पावर रायगढ़ के सीएसआर विभाग, अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट उत्थान” के अंतर्गत...

More Articles Like This

error: Content is protected !!