एनटीपीसी लारा में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

रायगढ़ / एनटीपीसी लारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 जुलाई 2024 को अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कुमार ने अपने अस्थि स्वास्थ्य की जांच भी की तथा चिकित्सक से परामर्श भी लिया। कुमार ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक कर्मचारियों तथा परिवार के सदस्यों की सुविधा के लिए इस तरह के शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाने चाहिए। अस्थि स्वास्थ्य का शीघ्र निदान, बुढ़ापे की समस्याओं से बचने के लिए सही खानपान के साथ जीवनशैली में बदलाव एवं सही समय पर डॉक्टर की परामर्श से दवाइयों का सेवन से अस्थि मज्जा का सही स्वास्थ्य बनाया रखा जा सकता है । इस शिविर में कुल 66 व्यक्तियों ने अपने अस्थि स्वास्थ्य की जांच कराई।

इस अवसर पर रविशंकर, जीएम (परियोजना),  कल्पना तायडे, सीएमओ, जाकिर खान, एजीएम (एचआर), प्रेरिता महिला समिति के पदाधिकारी, चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This