अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, 1 टन कबाड़ समेत पिकअप वाहन की जप्ती…

spot_img
Must Read

अवैध कबाड़ परिवहन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही, 1 टन कबाड़ समेत पिकअप वाहन की जप्ती…

18 जुलाई, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध कबाड़ पर जिले में लगातार कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल दिनांक 17/07/2024 के दोपहर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को उनके लगाये मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में लोहे छड़ के टुकड़े अवैध कबाड़ को धनागर की ओर से रायगढ़ की ओर जाना बताया । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ कोसमनारा तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच किया गया । इस दौरान सफेद रंग के पिकअप क्रमांक सीजी 13 ए.आर.- 5781 को रोककर चेक किया गया । ड्राइवर ने अपना नाम राजेश गुप्ता पिता विश्वनाथ गुप्ता उम्र 42 साल निवासी गढउमरिया थाना जूटमिल रायगढ़ का रहने वाला बताया । ड्रायवर से वाहन में लोड लोहे के कबाड़ के संबंध में पूछताछ कर कागजात मांग करने पर वाहन चालक ने कोई कागजात होना नहीं बताया । पुलिस टीम द्वारा वहां में रखी संपत्ति चोरी के होने के संदेह पर जप्ती कर कबाड़ का वजन कराये जो करीब 1 टन कबाड़ कीमती- ₹20,000 पाया गया । अवैध कबाड़ मय पिकअप वाहन (जुमला कीमती-₹4,20,000) जप्त कर वाहन चालक राजेश गुप्ता पर थाना कोतरारोड में इस्तगासा क्रमांक 04/2024 धारा 35(क),(ड) BNSS, 303(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक टिकेश्वर यादव शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This