शराब परिवहन कर रहे आराेपी से 18 लीटर महुआ शराब और माेटर सायकल जप्त…

spot_img
Must Read

शराब परिवहन कर रहे आराेपी से 18 लीटर महुआ शराब और माेटर सायकल जप्त…

मुखबिर सूचना पर जूटमिल पुलिस ने की कार्यवाही…

17 जुलाई, रायगढ़ । कल दिनांक 16.07.2024 के शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल एचएफ डिलक्स में ग्राम तरकेला की ओर से धनागर अवैध शराब बिक्री के लेकर आ रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी के हमराह स्टाफ कार्यवाही धनागर रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा तरकेला रोड में धनागर – बनसिया तिराहा के पास घेराबंदी कर हीरो एच.एफ.डिलक्स मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को पकड़ा गया । पूछताछ पर व्यक्ति ने नाम *लेलिन संजय लहरे ऊर्फ संजु पिता स्व. रंजीत सिंह लहरे उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम धनागर थाना कोतरारोड जिला रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से पुलिस ने 03 नग प्लास्टिक पॉलीथीन में भरा हुआ 6-6 लीटर कुल 18 लीटर महुआ शराब किमती 2400/रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त हीरो एच.एफ.डिलक्स क्र. CG-13 AA- 4977 (कीमती 2400/- रूपये) एवं हीरो एच.एफ.डिलक्स क्र. CG-13 AA- 4977 (कीमती 30,000/- रूपये) को जप्त कर आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में अप.क्र. 329/2024 धारा 3492),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक शशिभूषण साहू और लखेश्वर पुरसेठ शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This