उधारी पैसा लौटाने के बहाने घर आकर महिला से छेड़छाड़…

spot_img
Must Read

उधारी पैसा लौटाने के बहाने घर आकर महिला से छेड़छाड़…

महिला की शिकायत पर जूटमिल पुलिस ने छेड़खानी की अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

14 जुलाई, रायगढ़ । कल दिनांक 13/07/2024 को स्थानीय महिला द्वारा थाना जूटमिल में आरोपित मुन्ना यादव पर घर में अकेली पाकर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज करायी । महिला ने बताया कि 12 जुलाई को सुबह पति ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर अकेली थी शाम करीब 4:30 बजे मुन्ना यादव आया और उधारी ₹50 लौटने की बात कह कर उल्टी-सीधी अश्लील बातें करने लगा, जब मुन्ना यादव को पति के नहीं होने की जानकारी हुई तो हाथ बांह पकड़कर छेड़खानी करने लगा । महिला शोर मचाई तो मुन्ना यादव अपनी बाइक लेकर भाग गया । महिला ने पति के वापस घर आने पर घटना बताई और थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई, रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 325/2014 धारा 74,75(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत छेड़खानी का अपराध दर्ज कर तत्काल थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिए और आरोपी को हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार *आरोपी मुन्ना यादव (उम्र 30 साल)* को आज दिनांक 14/07/2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, महिला प्रधान रक्षक क्लोस्टिका खरे एवं पेट्रोलिंग आरक्षक सुशील यादव, जितेश चौहान की प्रमुख भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This