देश के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना महत्वपूर्ण-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

spot_img
Must Read

6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना, रायगढ़ में आयोजित हुआ शाला प्रवेशोत्सव एवं सम्मान समारोह

रायगढ़, 3 जुलाई 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मुख्य आतिथ्य में आज 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उर्दना, रायगढ़ के आदर्श वंदना विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी श्री दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने नन्हे नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया।
आयोजित शाला प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उन्हें हर प्रकार से अच्छी शिक्षा प्रदान करना आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जो भविष्य में देश के विकास में अपना योगदान देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। शाला प्रवेश उत्सव हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है, जैसे एक मंदिर का कपाट खुलते हैं, यह भी शिक्षा का मंदिर है। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने अपने जीवन में जो करना था, वह कर लिया एवं जो करेंगे वह कर भी सकते हैं, लेकिन

आपके बुढ़ापे का भविष्य बच्चे हैं, जो उनकी शिक्षा पर निर्भर करता है। हम शिक्षा में आगे बढ़ सकते हैं, क्योंकि भारत जानता है कि शिक्षा का क्या महत्व है और शिक्षा का हर समाज में महत्व होता है। सेना के साथ देश का हर व्यक्ति, युवा देश को सुरक्षित और मजबूत करता है। जिसके योगदान से देश का विकास और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
कलेक्टर गोयल ने कहा कि आजादी के बाद हमारे पूर्वजों ने इतनी मेहनत कि जिससे देश मजबूत है, हमें भी अपने देश के भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा के माध्यम से मजबूत करना है। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके पास एक स्किल है, जिसके माध्यम से शिक्षा में आप सहयोग प्रदान कर सकते है। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि मैं स्वयं बहुत सारे बटालियन से जुड़ा रहा, लेकिन 6 वीं बटालियन के द्वारा जिस प्रकार से नियमित कार्यक्रम किए जा रहे है, यह सराहनीय है। स्कूल में उच्च दर्जे की शिक्षा प्रदान की जा रही है। जो बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के कार्यक्रम से बच्चों के साथ ही अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन हुआ है। इस दौरान शाला के बच्चों ने स्वागत नृत्य और योग की सुंदर प्रस्तुति दी। जिनमें आव्या द्विवेदी एवं ग्रुप द्वारा डांस की प्रस्तुति, ओजस ग्रुप द्वारा योगा तथा अनंता पाण्डेय ग्रुप द्वारा कथक की प्रस्तुति दी गई। जिसका कलेक्टर गोयल एवं एसपी दिव्यांग पटेल ने सराहना भी की।
इस अवसर पर उप सेनानी सुरेशा चौबे, डॉ.गौतम शर्मा, अनिता कपूर, अर्चना मिश्रा,  राजकुमारी विजया लक्ष्मी,  अंकिता मुदलियार,  राजश्री झा,  मनीषा दुबे,  शीला तिवारी,  नीतू अग्रवाल,  प्रहलाद तिवारी,  विकास पटेल,  नवल किशोर साहू,  ब्रजेश तिवारी,  रामचंद्र शर्मा,  अयोध्या नाथ चौबे, डॉ.राजू अग्रवाल सहित बटालियन के सेनानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को नई तकनीक सीखने और नवाचार के मिलेंगे अवसर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़ की एआई उड़ान-जागरूकता से नवाचार तक’ कार्यशाला में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा आईआईआईटी नया रायपुर के...

More Articles Like This