बिग ब्रेकिंग…पत्थलगांव मे यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 20 यात्री घायल

spot_img
Must Read

पत्थलगांव .10 अगस्त.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज पत्थलगांव में एक यात्री बस और ट्रक में भिड़ंत हो जाने से बस में सवार 20 यात्री घायल हुऐ हैं. सभी घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पत्थलगांव नगर निरीक्षक मल्लिका तिवारी ने बताया कि जशपुर से पत्थलगांव आ रही एक यात्री बस की लाखझार में ट्रक के साथ भिडंत हो गई. इस दुर्घटना में बस में
सवार 20 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है. उन्होंने बताया कि बस चालक ने जब ट्रक से साइड लेने की कोशिश की तो यह हादसा हो गया.

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर मामला दर्ज कर लिया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This