संस्कार स्कूल की यामी कत्थक में ओवर ऑल बेस्ट…पुरी में हुई राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता

spot_img
Must Read

रायगढ़। ओडि़शा के जगन्नाथपुरी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां संस्कार पब्लिक स्कूल की क्लास 1 की नन्हीं छात्रा यामी वैष्णव ने शानदार प्रस्तुति कर ओवर ऑल बेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि जोड़ी के साथ नृत्य में द्वितीय स्थान दीप देववंशी के साथ प्राप्त किया। संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला को प्रस्तुत

किया। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल की यामी वैष्णव कक्षा 1 की छात्रा है। उनके पिता रूद्र वैष्णव एवं माता प्रिती वैष्णव संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए प्रशिक्षक हैं। यामी वैष्णव के इस सफलता से संस्कार पब्लिक स्कूल के साथ साथ परिवार एवं जिले का भी नाम रौशन हुआ है। संस्था के प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा सहित संपूर्ण स्टाफ एवं पालकगण ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This