मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे व्यक्ति को जूटमिल पुलिस ने छातामुड़ा चौक पर घेराबंदी कर पकड़ी…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब, ग्लैमर बाइक जप्त, आरोपी को भेजा गया रिमांड पर…

20 जून, रायगढ़ । आज दिनांक 20/06/2024 को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्लैमर मोटर सायकल पर महुआ शराब लेकर रायगढ़ से पुसौर की ओर अवैध बिक्री के लिए लेकर जा रहा है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर तत्काल जूटमिल पुलिस पेट्रोलिंग द्वारा छातामुड़ा चौक के पास घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए ग्लैमर मोटरसाइकिल के चालक को पकड़ा गया । पूछताछ पर मोटर सायकल के चालक अपना नाम *गजानंद सारथी पिता हजारू सारथी उम्र 38 साल निवासी धनागर थाना कोतरारोड़* का रहने वाला बताया जिसके पास से 10 लीटर क्षमता वाले दो जरकिन तथा 02 लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक और 01 लीटर वाले पानी बॉटल में भरा हुआ कुल 23 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ । आरोपी गजानंद सारथी से अवैध *23 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2300 और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ग्लैमर सीजी 13 एडब्लू 9249 की जब्ती* की गई है । आरोपी के कृत्य पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 282/2024 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेट कार्यवाही में प्रधान आरक्षक क्लोस्टिका खरे, रामनाथ बनर्जी तथा टाउन पेट्रोलिंग के आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भाजपा का ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का...

भाजपा का 'जनजातीय गौरव दिवस' केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के...

More Articles Like This