तारापुर संकुल में शाला प्रवेशोत्सव की नई पहल…विद्यार्थियों के घर पहुंच कर गिफ्ट देकर एवं माला पहनाकर शिक्षक कर रहे स्वागत

spot_img
Must Read

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार 18 जून को पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया जाना है जिसके पहल हेतु जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर लगातार तैयारियां की गई है। उच्चाधिकारियों का सतत मार्गदर्शन एवं मागनिटरिंग भी जारी है ।

इस क्रम में रायगढ़ विकासखंड अंतर्गत तारापुर संकुल में संकुल प्राचार्य भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में संकुल समन्वयक राजकमल पटेल द्वारा समस्त शिक्षिक शिक्षिकाओं की बैठक लेकर एक नई पहल करते हुए पालक व विद्यार्थियों को स्कूल से जोड़ने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है । जिसके तहत प्रवेश उत्सव के पहले ही नव प्रवेशी बच्चों के घरों तक प्रत्येक शिक्षक पहुंच कर नव प्रवेशी बच्चे जो पहली बार स्कूल से जुड़ने जा रहे हैं उनका फूल माला तिलक लगाकर एवं भेंट देकर 18जून को विद्यार्थियों को स्कूल आने का निमंत्रण देकर आत्मीय भाव प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके साथ ही पालकों को भी स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी दे रहे यू कहें इस पहल से नव प्रवेशी बच्चे आत्मीय भाव से पहली बार में शिक्षकों के प्रेम को सामान्य भाव से

समझ पा रहे हैं और स्कूल आने के प्रति अभिरूचि दिखा रहे हैं जिससे संकुल स्तर पर किये जा रहे पहल से बच्चे, पालक एवं शिक्षक सभी आनंद के साथ सुखद अनुभव कर पा रहे हैं। इस पहल को रुचि लेकर दिशा दिखाने वाले शिक्षको में पद्मलोचन चौधरी, युवराज सिंह, दिगंबर प्रसाद चौधरी, गंगाराम चौहान, पुष्पेंद्र सिदार, गौरी पटेल ,ईश्वर प्रसाद पटेल, अशोक राठिया, ईश्वर प्रसाद पटेल, माधुरी पटेल,  पिंगलेश्वरी पटेल, हरिप्रिया पटेल , माधुरी पटेल, सौरव पटेल, किरण लता लकड़ा, मदनसुंदर बैरागी, पैतराम पटेल, मंजूलता नायक, राजूकुमार पटेल,  जानकी पटेल, माध्यमिक शालाओं के शिक्षक श्यामलाल पटेल, हरिकृष्ण पटेल, अनूप एक्का, प्रधान पाठक कुमार साहू,  सुधा नायक , मनोज पटेल,  किरण पटेल, भरत लाल बंजारे चित्रसेन पटेल,  लीना ठक्कर, लक्ष्मी चंद साव सहित तारापुर संकुल अंतर्गत आने वाले, समस्त शिक्षकों ने इस पहल को स्वीकारते हुए विद्यार्थियों तक पहुंचकर स्कूल की प्रथम सीढ़ी से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास करने हेतु संकल्पित हुए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व...

More Articles Like This