spot_img
Friday, May 15, 2026

केलो नदी को बचाने के लिय डॉक्टरों के संगठन का समर्थन…केलो जल सत्याग्रह कार्यक्रम 15 जून को शामिल होंगे डॉक्टर गण…

Must Read

रायगढ़। जल और वसुंधरा को बचाने के लिए जनमानस एकजुट हो जाए और इस पर अपने सहभागिता बनाया तो यह उसकी अपने मातृभूमि के प्रति सच्ची श्रद्धा होती है जिसके आंचल में पले-बढ़े उसके लिए हमारी जिम्मेदारियां भी निहित है केलो जल सत्याग्रह अभियान को समर्थन का दौर निरंतर है।
डॉक्टरों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ शाखा के द्वारा केलो जल सत्याग्रह अभियान को समर्थन पत्र प्रेषित किया है।इस पत्र में संस्था के सचिव डॉक्टर पीयूष अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान प्रकृति के हित मेंऔर विभिन्न प्रकार से बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह कार्यक्रम प्रकृति के संरक्षण के लिए अत्यंत सराहनीय है।जिसमें मानव जाति के लिए अपितु संपूर्ण सजीव प्राणी के साथ-साथ प्रकृति के बचाव के लिए बहुत अच्छा प्रयास है।रायगढ़ जिले में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए यह जनहित में कार्यक्रम आवश्यक है और जल आवश्यक और जरूरी था, इससे गांव सहित वसुंधरा का उत्थान निहित होगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायगढ़ शाखा के द्वारा केलो जल सत्याग्रह अभियान को समर्थन देने के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे यह भी प्रेषित किया है।

रायगढ़ बचाओ – लड़ेंगे रायगढ़ के अनुज पटनायक,सुरेश साहू,अभिषेक चौहान,श्रीमती कल्याणी,श्रीमती पूनम गिरी आदि ने बताया की केलो जल सत्याग्रह अभियान को निरंतर समर्थन प्राप्त हो रहा है।जन जागरूकता के तहत लगभग रायगढ़ शहर के हर घर में संपर्क किया जा रहा है और केलो नदी में हुए प्रदूषण पर आवश्यक हैंड बिल देकर अपना प्रयास जारी रख रहे हैं।

Latest News

अयान का सैनिक स्कूल, रजत, शिवम् का नवोदय सहित 27 विद्यार्थियों का हुआ एकलव्य के लिए चयन…जिंदल फाउंडेशन द्वारा प्लांट और माइंस क्षेत्र के...

15 मई रायगढ़। प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए तैयार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!