पहल : हादसों में कमी लाने रायगढ़ पुलिस की पहल, बिना हेल्मेट बाइक चालक का कटेगा चालान और पुलिस देगी फ्री हेल्मेट…

spot_img
Must Read

10 मई 2024 । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सड़क हादसों में कमी लाने और हादसों में मृत्यु दर को कम करने यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई । इस विशेष अभियान में यातायात पुलिस आने वाले 15 दिनों तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक चालकों का चालान कटेगी और उन्हें निशुल्क हेलमेट प्रदाय किया जावेगा जिसके बाद बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सामाजिक संगठनों और उद्योगों के सहयोग से यातायात पुलिस यह विशेष अभियान चला रही है जिसमें सामाजिक संगठनों और उद्योगों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । पुलिस अधीक्षक ने चालान काटे हुए कई बाइक चालकों को फ्री में हेलमेट प्रदान किया । इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात रमेश चंद्रा तथा सहयोगी फर्म के सदस्य भी उपस्थित रहे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This