जिले में मनाया जा रहा वजन त्यौहार जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़, / जिले में कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन लिया जा रहा है और उनके उंचाई की माप ली जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल आंगनबाड़ी केन्द्र विनोबा नगर में वजन त्यौहार का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में हितग्राहियों के लिए तैयार किए गए गर्म भोजन को भी देखा। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत

अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष पटेल की मौजूदगी में 4 साल की हिना परवीन और 4 माह के सूर्यप्रकाश का वजन किया गया। इस दौरान पटेल ने आंगनबाड़ी के 3-6 आयु वर्ग की हितग्राही प्रियांशी यादव की माता पूनम यादव से आंगनबाड़ी में प्रदत्त सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में चर्चा भी की।
महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के.जाटवर ने बताया कि जिले में उत्साहपूर्वक 1 से 13 अगस्त तक वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उंचाई और वजन नापकर इसकी जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज की जा रही है। वजन लिये बच्चों का रिपोर्ट कार्ड भरकर उनके पालकों को आवश्यकतानुसार समझाइश भी दी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार के आयोजन के लिए कार्यकारी दल का गठन किया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, वार्ड पंच, निगरानी एवं मूल्यांकन समिति के सदस्य, शिक्षक एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक शामिल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This