बरमकेला में आयोजित विश्व आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक आदिवासी समाज को है संभव सहयोग का दिलाया आश्वासन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ – आदिवासी समाज के लिए मेरे द्वारा आप लोगो कि बात हमेशा मुखर होकर शासन प्रशासन के समक्ष रखी है। और भविष्य मै भी रखता रहूंगा।हमारे आदिवासी अध्यक्ष हम विधायको को जो भी आदिवासी समाज के लिए कहते है ।हम तत्परता से साथ देते है।उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा बरमकेला विकासखंड में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं गई।वही उन्होंने मंच के माध्यम से आदिवासी समाज के लोगो का आह्वान करते हुए कहा कि विधायक होने के नाते यदि

आपको मुझसे कोई भी काम पड़ता है तो आप मुझसे सीधे आकर या फोन पर ही अपनी समस्या बता सकते है। जिसके समाधान के लिए मै तत्तपर रहूंगा।उन्होंने आगे बताया आप लोगो के समझ का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सामाजिक उन्नति है।वही उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण देने आयोजको का आभार जताते हुए भविष्य मै भी उनके मध्य उपस्थित रहने का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम के आयोजन का शुभारम्भ आदिवासी समाज के ईस्ट देवी देवताओं के चित्र पर मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रजवलन कर किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों के स्वागत सत्कार पश्चात राजकीय गीत अरपा पैरी की मनमोहक प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि पद्मश्री व लोक कवि हलधर नाग,विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, ताराचंद पटेल ,किशोर पटेल , मंजुलता आंनद ,विशेश्वर गुरुजी ,जगत राम नायक ,जी एल सिदार,राजेंद्र प्रसाद चौहान, फादर अल्फेट टोप्पो ,रामनाथ सिदर ,मिलाप सारथी ,कन्हैया सारथी ,सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This