spot_img
Thursday, May 14, 2026

देश के लिए ऐतिहासिक होगा मतगणना का परिणाम – अशोक

Must Read

400 से अधिक सीटे जीताकर देश की जनता कर रही है मोदी जी का सम्मान

राधेश्याम तीन लाख से भी अधिक वोटों से हासिल करेगें विजय 

रायगढ़ :- पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 4 जून का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है। 4 जून 2024 को देश की जनता द्वारा माननीय नरेंद्र मोदी जी को दिए गए जनाधार का साक्षी बनने जा रहा है, कल जो परिणाम आयेगा वो भारत के विश्वगुरू बनने और हिन्दूराष्ट्र की सपना को पूरा करने की आगाज का साक्षी बन विश्व पटल पर भारत की लोकतंत्र के स्वर्णिम दिन का साक्षी बनेगा।

आगे श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि पूरे देश की जनता जनार्दन ने श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार सत्ता सौपने के महान उद्देश्य से स्वविवेक पर भारतीय जनता पार्टी और माननीय नरेंद्र मोदी जी का प्रचार करते हुए 400 के लक्ष्य पर पहुँचने में अपनी महती भूमिका अदा की है भारत वर्ष के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का कुनबा अब केवल कार्यकर्ताओ का कुनबा ना होकर भारत के हरेक हिन्दू नागरिक का कुनबा बन चुका है। युवा नेता ने आगे कहा कि एक तरफ जहां भाजपा 400 सीटो के लक्ष्य को पूरा कर इतिहास रचने जा रही है वही कांग्रेस की गलत नीतियों और देश विरोधी गतिविधियों के कारण अपने स्थापना वर्ष से लेकर आज तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुँचने वाली है।अशोक अग्रवाल ने आगे कहा कि 2014 में कांग्रेस जहाँ पूरे देश मे 44 सीटो पर सिमट गई थी 2024 में कांग्रेस अब 44 के आंकड़े पर भी नही पहुँच पाएगी।

युवा नेता ने रायगढ़ लोकसभा पर भाजपा की प्रचण्ड जीत का दावा करते हुए कहा कि रायगढ़ लोकसभा में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन,माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी के विजन 2047 एव सांसद प्रत्यासी राधेश्याम जी राठिया के सहज, सरल और मिलन सारिता के व्यवहार ने मिलकर भाजपा के एतिहासिक जीत की पृष्ठभूमि तैयार कर दी है।इस जीत पर कार्यकर्ताओ के मेहनत और लगनशीलता का अद्भुत संयोग है,जिसे लोकसभा की जनता ने मोहर लगाकर शानदार बना दिया है।अशोक अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी का कमल निशान 3 लाख से अधिक मतो से जीत रही है, जो जनता का मोदी जी, मुख्यमंत्री महोदय और वित्तमंत्री महोदय पर जनता की विश्वास का प्रतीक है।

Latest News

सपने देखिए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए: ओमप्रकाश…जेपीएल द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

13 मई रायगढ़। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल धौराभांठा में बुधवार को स्कूल के दसवीं और बारहवीं की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!