spot_img
Monday, June 29, 2026

मतगणना और परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह…राधेश्याम राठिया लाखों मतों से विजय होंगे : सुभाष पाण्डेय

spot_img
Must Read

रायगढ़: रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के चुनाव अभिकर्ता सुभाष पाण्डेय ने बताया कि 4 जून के मतगणना के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां पूर्ण हो गई है ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बना हुआ है,रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की मतगणना तीन जिलों में होगा रायगढ़ जिले में मतगणना रायगढ़,लैलूंगा,धर्मजयगढ़,खरसिया विधानसभा की कि जायेगा,जशपुर जिले में जशपुर,कुनकुरी,पत्थलगांव एवम सारंगढ़ जिले में सारंगढ़ विधानसभा की मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा !
तीनो जिलों में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की गई है एवम संपूर्ण रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के डाक मतदान की गणना रायगढ़ जिला मुख्यालय में होगी जिसके लिए भी मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति की गई है !
भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचंड बहुमत से लाखो मतों से जीतने की संभावनाओं को देखते हुए विजय जुलूस निकालने की तैयारियां परिणाम घोषित होने के बाद की जा रही है ,रायगढ़ लोकसभा के तीनो जिलों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीगण,सांसद,विधायक गण एवम पूर्व सांसद एवम अन्य सभी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे एवम कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे !

Latest News

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश — अदाणी फाउंडेशन की पहल…अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 150 से अधिक लोगों ने लिया भाग

रायगढ़, 29 जून 2026/ अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!