दिल्ली लोकसभा चुनाव में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

spot_img
Must Read

पूरे देश भर में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है, हर पार्टी अपने प्रत्याशी को जीतने की जी तोड़ कोशिश में लगी हुई है..

इस समय देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव होने हैं जहां उत्तर पूर्वी दिल्ली से इंडिया गठबंधन ने युवा नेता और एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में प्रत्याशी के तौर पर उतारा है..!!

कन्हैया कुमार के समर्थन में देश भर से युवाओं और नेताओं का हुजूम उमड़ रहा है, रायगढ़ से भी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन अपने साथियों के साथ कन्हैया कुमार के समर्थन में दिल्ली पहुंचे है और चुनाव में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं..!!

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि युवाओं और छात्रों की मज़बूत आवाज रहे कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है जिनके समर्थन में वो अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे है और चुनाव के कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं..!!

आरिफ ने आगे कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10 साल तक भाजपा के सांसद रहे लेकिन यहां कुछ विकास कार्य नही हुआ लेकिन कन्हैया कुमार एक छात्र नेता रहे हैं और हक और अधिकारों की बात बेबाकी से सरकार के सामने रखते आए हैं और दिल्ली की जनता भी ये बात बखूबी जानती है वो इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कन्हैया कुमार को संसद पहुचायेगी..!!

आरिफ हुसैन के साथ

छात्र नेता शाकिब अनवर, नताशा भटपहरे, जिला सचिव एन एस यू आई गौरव साव, विकास सव, तेज प्रताप, अरविन्द, प्रदीप समेत कई कार्यकर्ता चुनाव में अपना योगदान दे रहे हैं।।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This