पुसौर में 20 लीटर और कोसीर में 8 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़ । कल दिनांक 07.08.2022 को थाना प्रभारी कोसीर ‍निरीक्षक आर.एन. साय के हमराह सहायक उप निरीक्षक शिवनाथ टंडन, आरक्षक भीमसेन सिदार, भागवत बरेठ, अनिरूध बैरागी, डिलेश्वर सिंह नेताम एवं जीत लहरे द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम कोसीर (बाजार पारा) में दिलेश्वर बनज के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस टीम को रेड दौरान दिलेश्वर बनज के घर के परछी में महुआ मिला जिसे दिलेश्वर बिक्री करने रखना बताया । आरोपी के कब्जे से पांच-पांच लीटर क्षमता वाली जरिकेन और दो- दो लीटर क्षमता वाली स्प्राईट बाटल में महुआ शराब करीब 8 लीटर जुमला कीमती 975 रूपये का रखा हुआ मिला जिसकी मौके पर ही जप्ती कर आरोपी को थाना लाया गया । आरोपी दिलेश्वर बनज पिता धनाराम बनज उम्र 43 साल निवासी ग्राम कोसीर बाजारपारा पर थाना कोसीर में धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 08.08.2022 को थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सुंदर लाल बांधे के हमराह सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल एवं आरक्षक दिलीप सिदार द्वारा ग्राम छोटे हरदी निवासी पालेश्वर बाघ के घर पर शराब रेड कार्रवाई किया गया । थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पालेश्वर बाघ अपने घर सामने महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर रखा है। रेड कार्रवाई दौरान पालेश्वर बाघ उसके घर पर उपस्थित मिला जिससे शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर अपने घर के सामने रखे 10-10 लीटर के 02 जरिकेन में शराब होना बताया । आरोपी पालेश्वर बाघ पिता स्व. चंद्रभानु बाघ उम्र 45 साल साकिन छोटे हरदी थाना पुसौर जिला रायगढ़ के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब  कीमती 2000 रू. की जप्ती कर थाना पुसौर में आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This