अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के निः शुल्क नेत्र शिविर से मिला 49 मरीजों को लाभ

spot_img
Must Read

आगामी शिविर जून माह की 9 तारीख रविवार को होगा आयोजित

रायगढ़:- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा संचालित अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा में विगत 12 मई रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 49 मरीजों का नेत्र जांच के दौरान लाभ मिला। माह में दो बार आयोजित होने वाले इस शिविर में डॉक्टर. आर. के. अग्रवाल अपनी नियमित सेवाए देते है। इस शिविर में 13 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया वही 26 मरीज़ों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है जिसका वितरण जून माह में आयोजित होने वाले 9 तारीख के शिविर में वितरित किया जाएगा। इस शिविर में 19 को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया । वही 6 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया।ये मरीज बनोरा,महापल्ली,बेलेरिया, ,डूमरपाली,पंडरीपानी,लोईग, सकरबोगा,बेलेरिया, भोजपल्ली, पतरापाली, बेहरापाली, कृष्णा नगर देहरीडीपा,कतरबोगा,पुसौर, छपोरा,नदीगांव,गुड़गहन, नुवाडीहि(उड़ीसा), विश्वनाथपाली, गिरेलपाली, कुकुडूमकेला ,झारमुडा ,तमनार छूहीपाली केंदुझर,जैजैपुर रायगढ़ से आए थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This