spot_img
Sunday, August 9, 2026

विधायक प्रकाश नायक बने कांवरिया जिला कांग्रेस कमेटी में आयोजित भव्य कांवर यात्रा में शामिल होकर उठाया कांवर, की जिलेवासियों के सुख समृद्धि की कामना

spot_img
Must Read



रायगढ़ – सावन मास के अंतिम सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भव्य कावर यात्रा में शामिल होकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा कावर उठाया गया।वही भगवान शिव की प्रार्थना व पूजा अर्चना करते हुए जिलेवासियों की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा गया।गौरतलब हो कि जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कांवर यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्त श्रद्धालुओं की

भारी भीड़ रही। जहा शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के भव्य लिंग के साथ कावर उठाकर पैदल जल अर्पण करने बाबा धाम पहुंचे। इस दौरान मार्ग मे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा शिव भक्त कावरियों के लिए जलपान को व्यवस्था भी की गई थी। शिव भक्ति के धुन में श्रद्धालु नाचते गाते भोले की भक्ति में मग्न नजर आए। वही इस कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से महापौर श्रीमती जानकी काटजू, अनिल शुक्ला – अध्यक्ष जिला कांग्रेस,महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, दीपक पाण्डेय ,शाखा यादव , विकाश ठेठवार ,राकेश चौधरी ,वसीम खान,सपना सिदार, सहित भारी संख्या में कांग्रेसीकार्यकर्ताओं सहित अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

Latest News

आमापाली में वित्त मंत्री ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल स्वेच्छा से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!