spot_img
Wednesday, May 20, 2026

कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय घोषणा पत्र भ्रामक एवम छलावा:- अशोक अग्रवाल

Must Read

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस विहीन छतीसगढ़ के मुख्य शिल्पीकर, जनता अब नही आएगी छलावे में

रायगढ़:- पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व कांग्रेसी एवम वर्तमान भाजपाई,फायर ब्रांड युवा नेता अशोक अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा जारी लोकसभा स्तरीय घोषणा पत्र को भ्रामक एवम छलावा बताया है।अशोक अग्रवाल ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस अब डूबती हुई नाव हो चुकी है,जिसकी रीति नीति एवम कार्यशैली को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है।

युवा नेता ने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा कि हमारे प्रदेश के पूर्व मुखिया और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ से विलुप्त होने के मुख्य शिल्पीकर भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र जारी करने से पहले यह नही सोचा कि छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता ने 2018 में उनके छलावे में आकर 65 सीटो पर जीत दर्ज करा उन्हें छत्तीसगढ़ के विकास की चाबी सौपी थी।लेकिन उनके द्वारा जनता से मिले सम्मान का उपयोग छत्तीसगढ़ के साधन संसाधन को लूटने में किया गया।पूरे 5 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री अपने गिने चुने सिपहसालारो को साथ लेकर छत्तीसगढ़ को लूटने की ही योजना बनाते रहे और उसी दिशा में कार्य भी किया।कोयला गब्बर टेक्स घोटाला,चावल घोटाला,शराब घोटाला,जमीन घोटाला,हवाला घोटाला,पोस्टिंग घोटाला,प्रधानमंत्री आवास घोटाला,महादेव सट्टा एप घोटाला जैसे अनगिनत घोटालों से छत्तीसगढ़ की अस्मिता को कलंकित कर आप ने राहुल और सोनिया के एटीएम का ही कार्य किया।आज आप सहित छत्तीसगढ़ के सैकड़ो कांग्रेसी नेताओ,विधायको सहित अधिकारियों पर भस्टाचार के अपराध दर्ज हो चुके है एवम कई जेल की सलाखों के पीछे अपने कर्मो की सजा भोग रहे है।आज पूर्व मुख्यमंत्री महोदय रायगढ़ लोकसभा के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे है,आप तब कहा थे जब आप की सरकार थी,क्या आपको तब रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की समस्या का ज्ञान नही था।

युवा नेता अशोक अग्रवाल ने विज्ञप्ति में आगे कहा कि रायगढ़ लोकसभा का विकास भाजपा के हाथों ही सम्भव है।आदरणीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी रायगढ़ लोकसभा के 20 वर्षों तक सांसद रहते हुए रायगढ़ लोकसभा को विकास की पटरी पर बैठा चुके है।उनके द्वारा पूरे संसदीय क्षेत्र में किये गए विकास कार्य की गाथा आज लोकसभा क्षेत्र की जनता गा रही है।पिछले 3 महीने के अल्प कार्यकाल में ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने छत्तीसगढ़ में विकास की जो गाथा प्रारम्भ की है यही मोदी जी की गारंटी का प्रमाण है।अशोक अग्रवाल ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा की जनता अब कॉंग्रेस के किसी भी छलावा में नही आएगी, एवम 7 तारीख को सहज,सरल,मिलनसार सभी के दिलो में राज करने वाले राधे श्याम राठिया को रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करा दिल्ली भेज माननीय नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करेगी।

Latest News

घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा…93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब की जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश 

तालाब जीर्णोद्धार, विकास औऱ सौंदर्यीकरण शासन की योजना को कर रहे है बंटाधार  रायगढ़। घरघोड़ा नगर पंचायत अपने नित नए...

More Articles Like This

error: Content is protected !!