अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई जारी…

spot_img
Must Read

अवैध बिक्री के लिये शराब ले जा रहे आरोपी से 09 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई

01 मई रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर अंकुश लगाने कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को लगाये मुखबीर से बालसमुंद के पास एक व्यक्ति को अवैध बिक्री के लिये महुआ शराब लेकर पैदल पहाड़ मंदिर की ओर जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी द्वारा गुम इंसान जांच के लिए क्षेत्र में रवाना हुये स्टाफ को तत्काल बालसमुंद जाकर कार्रवाई का निर्देशित दिया गया । चक्रधरनगर स्टाफ द्वारा बालसमुंद नाला के पास संदेही व्यक्ति को प्लास्टिक बोरा में 10 लीटर क्षमता वाली जरकिन में करीब *09 लीटर महुआ शराब कीमती ₹1,350* के साथ हिरासत में लिया गया । संदेही व्यक्ति पूछताछ में अपना नाम – अख्तर खान पिता स्वर्गीय तहरूददीन खान उम्र 59 वर्ष साकिन – भगवानपुर, बच्छी बस्ती थाना भगवानपुर जिला मेदनीपुर पश्चिम बंगाल हाल मुकाम साहेबराम नगर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया तथा महुआ शराब बिक्री के लिये लेकर जाना बताया । आरोपी अख्तर खान से विधिवत अवैध शराब की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । शराब रेड कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक विनिता कादयान और आरक्षक कोमल तिवारी शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This