रायगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च-

spot_img
Must Read

रायगढ़ पुलिस ने नागरिकों को भय मुक्त होकर 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश-

30 अप्रैल रायगढ़ । लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 07 मई को जिले में मतदान होना है । चुनाव कार्य के लिए जिले में अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के आने का सिलसिला जारी है जिनके ठहरने हेतु अलग-अलग थानाक्षेत्र में व्यवस्था की गई है । कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर आज जिले के सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों ने अर्धसैनिक बल के जवानों ने साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च दौरान नागरिकों को भय मुक्त होकर मतदान दिवस 07 मई को अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया ।

जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की अगुवाई में शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों पर सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले के नागरिकों को सुरक्षा का बोध कराना एवं असामाजिक तत्वों तक संदेश पहुंचाना है कि शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की हिमाकत न करें । जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने जिला प्रशासन, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध व तत्पर है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This