पैलेस रोड स्थित सूने मकान में लगी आग…मोहल्ले में मची अफरा तफरी…

spot_img
Must Read

रायगढ़/ शहर की पुरानी और घनी बस्ती पैलेस रोड स्थित सूने मकान में आग लगने की घटना से मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुत्रीशाला रोड सलूजा टाइपिंग के पास में ही विनीता त्रिपाठी जो शिक्षिका है। जिनका पुराना मकान है। जिसमें वर्तमान स्थिति में कोई नहीं रहता है अचानक ही शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे सूने मकान से धुआं निकलते देखा गया, फिर क्या मोहल्ले में अपरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया तत्काल ही फायरब्रिगेड की टीम को इस बात की सूचना दी गई।

लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, गनीमत की बात रही, अगल-बगल के किसी मकान में यह आग नही लगी, नहीं तो बड़ी हो अनहोनी होने में समय नहीं लगता। मोहल्लेवासियों की सजकता से किसी भी प्रकार की जन हानि तो नहीं हुई। विनीता त्रिपाठी तमनार के एक स्कूल में शिक्षिका है उनके मकान में किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं हुई। लेकिन घर जलकर पूरी तरह खाक हो चुका है।

सूने मकान में अचानक आग लगने की घटना आश्चर्य चकित है तथा घर सुना होने के कारण कुछ सामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा वहां रहता है आशंका का यह भी जताई जा रही है कि बीड़ी सिगरेट पीकर कहीं मकान में फेंक दिया होगा जिसके कारण आग लगने की घटना निर्मित हो गई होगी, इमारत में बिजली के टूटे वायर भी मिले हैं कहीं ना कहीं यह भी आग लगने की और अंदेशा कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This