संस्कार स्कूल में स्काउट दल घोषित भगत सिंह व सावित्री बाई फुले दल के नाम स्काउट प्रभारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

spot_img
Must Read

रायगढ़। रायगढ़ की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल विभिन्न व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए भी प्रसिद्ध है। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में पिछले सत्र से स्काउट गाइड नियमित रूप से आरंभ किया गया। जिसके तहत जिला स्काउट गाइड प्रभारी विकास तिवारी एवं सह प्रभारी रामाधार चौधरी के निर्देशन में 26 जनवरी में संस्कार पब्लिक स्कूल के स्काउट दल ने परेड में हिस्सा लिया। उसमें शानदार प्रदर्शन के कारण प्रथम वर्ष में ही संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्काउट परेड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शानदार प्रदर्शन और स्काउट में सहभागिता के चलते स्काउट दल एवं गाइड दल का नाम तय किया गया। जिसमें बालक स्काउट दल को भगत सिंह दल बालिका गाइड दल को सावित्री बाई फुले दल का नाम दिया गया है। इससे संबंधित प्रमाण पत्र स्काउट गाइड प्रभारी विकास तिवारी एवं रामाधार चौधरी के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा को सौंपा गया।
क्या कहा रामचन्द्र ने?
मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को एक नया आयाम मिलेगा। जो जीवन के संघर्ष में अनुशासन और मेहनत के लिए बच्चों को प्रेरित करेगा। नि:संदेह विद्यार्थी आने वाले समय में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सफलता प्राप्त करेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This