spot_img
Wednesday, May 13, 2026

प्रदेश की जनता करेगी कांग्रेस के अरमानों पर लाठी से प्रहार:-उमेश अग्रवाल

Must Read

मोदी के सर लाठी मारने वाले बयान पर जिला भाजपा ध्यक्ष ने कहा मोदी की बहाने अंग्रेजी मानसिकता की कांग्रेस कर रही देश की अखंडता राष्ट्रीयता पर प्रहार

रायगढ़:- हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस विधान सभा की हार के सदमे से उबर नहीं पाई और आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी दुर्गति की संभावना देख नेता प्रतिपक्ष मोदी जी के सर पर लाठी मारने जैसा अमर्यादित बयान दे रहे है।नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने मिडिया को दिए बयान में कहा मोदी के सर लाठी मारने वाले बयान देकर अंग्रेजी मानसिकता की कांग्रेस देश की अखंडता राष्ट्रीयता पर प्रहार कर रही है। उमेश अग्रवाल ने रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी मेनका सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने अपने बयान के कही भी चिकित्सको को झोला छाप नही बताया बल्कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी पर लगाए गए अर्नगल आरोपों पर भाजपा की ओर से जारी बयान पर कहा कि राजनीति को कांग्रेसी नेताओ की झोला छाप मानसिकता से नुकसान हुआ है। भाजपा चिकित्सको एवम उनके सेवा भाव का सदैव सम्मान करती रही है। मैच हारने के बाद कोई टीम अंपायर के निर्णय को गलत ठहराने की बजाय स्वय को कमियों का सुधार कर अगले मैच में जोश खरोश के साथ खेले तो मैदान जीत सकती है। आजादी के बाद सात दशकों तक देश के शासन कर अपातकाल लगाने वाली कांग्रेस भाजपा की मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है अपनी हार के वाजिब कारणों का चिंतन करने की बजाय कांग्रेस के नेता ऊल जलूल बयान दे कर विनाश का मार्ग प्रशस्त कर रहे है। रायगढ़ लोकसभा हेतु कांग्रेस को प्रत्याशी नही मिल रहे थे पुनः कांग्रेस का लोकतंत्र महलों के सामने नतमस्तक होकर मेनका सिंह के सामने मिमियाते नजर आई। लोकसभा में संभावित हार के डर से कांग्रेस ई व्ही एम, न्यायपालिका,जांच एजेंसियो की कार्यवाही को संदेहों के कटघरे में खड़ा करती है। चिंतन के अभाव की वजह से बड़े पैमाने में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश कर रहे है ताकि भारत को विश्व गुरु बनाए जाने के लिए मोदी जी के सपने को पूरा कर सके।

Latest News

सपने देखिए और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए: ओमप्रकाश…जेपीएल द्वारा सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

13 मई रायगढ़। शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल धौराभांठा में बुधवार को स्कूल के दसवीं और बारहवीं की...

More Articles Like This

error: Content is protected !!