80 वर्षीय वयोवृद्ध गुरुवारी यादव का भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश ने लिया आशीर्वाद…महिला मोर्चा ने किया सम्मान

spot_img
Must Read

रायगढ़। 80 वर्ष की आयु से अधिक वयोवृद्ध गुरुवारी यादव का भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया। मोहल्ले और आस पास में उनकी जन सेवा को देखते हुए महिला मोर्चा गत दिवस दुर्गा मंदिर के समीप एक सादा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबन पारा में दुर्गा मंदिर की सेवा करने वाली 80 वर्षीय वयो वृद्ध गुरवारी बाई का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सामान समारोह भाजपा महिला मोर्चा की मेहरुन्निशा के नेतृत्व में शोभा शर्मा की अध्यक्षता मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व गुरुविंदर सिंह घई की मौंजूदगी में सम्मान किया गया। गुरूवारी यादव विगत 50 सालों से भी अधिक समय से दुर्गा माता मंदिर की स्थापना कर सेवा करती चली आ रही हैं। गुरुवारी यादव माता का वरदान प्राप्त कर समाज की सेवा में जुटी रहती हैं। मोहल्ले और आसपास के लोग उन्हें बड़े ही सम्मान के साथ पेश आते हैं। उनके उल्लेखनीय सेवा भाव को देखते हुए मोहल्ले में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की शोभा शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This