चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में रायगढ़ पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही

spot_img
Must Read

 बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले 6 आरोपी आईटी एक्ट में गिरफ्तार

रायगढ। लगातार साइबर क्राइम और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामले सामने आ रहे हैं जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर लोगों में साइबर अवेयरनेस लाने जागरूक किया जा रहा है साथ ही जानबूझ कर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के संबंध में प्राप्त हुए साइबर टीपलाइन में पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल साइबर टीपलाइन की जांच पर थाना कोतवाली में 03, थाना कोतरारोड़ में 02 एवं थाना तमनार में 01 आरोपी पर धारा 67बी -आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों द्वारा फेसबुक पर बच्चों से संबंधित अश्लील कंटेंट अपलोड एवं प्रचारित किया गया था ।बच्चों के संबंध में किसी प्रकार का अश्लील वीडियो देखना, डाउनलोड करना, अपलोड करना या शेयर करना अपराध है। और ऐसी करवाई की जानकारी केंद्रीय साइबर सेल द्वारा साइबर टिप लाइन रिपोर्ट के द्वारा तत्काल जिलो को प्रदाय किया जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This