महिलाओं ने कहा हम हमेशा रानी के साथ है…रानी चौहान के तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर उनके निवास में बधाई देने पहुँच रही महिलाये

spot_img
Must Read

रायगढ़ रानी चौहान के जिला कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष बने पश्चात लगातार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाईयो का ताता लगा हुआ है

उसी क्रम में आज शहर की कांग्रेसी नाम चिन्ह महिलाएं एवं पुरुष पदाधिकारी रानी के निवास में आकर पुष्पगुच्छ एवं मिठाई से बधाई देकर उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दे रहे हैं महिलाओं ने कहा हम हमेशा रानी के साथ है उनके नेतृत्व में आज रायगढ़ महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में अपना अलग पहचान बनाये हुए है और वे कहते है न काम बोलता है बस रानी चौहान की कार्यशैली से आज महिलाएं उनके कदम से कदम मिलाकर चल रही है

विगत दिनों अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती. अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की सूची का अनुमोदन किया जिसमे रानी चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी के महिला अध्यक्ष हेतु तीसरी बार नियुक्त किया गया छत्तीसगढ़ प्रभारी महिला कांग्रेस सुनीता शेरावत महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने हर्ष ब्यक्त करते हुए रानी चौहान को बधाई देते हुए पुनः निष्ठा पूर्वक पार्टी हित मे कार्य करने कहा। रायगढ़ कांग्रेस कमेटी में तीसरी बार रानी चौहान को महिला अध्यक्ष का ताज मिला,रानी चौहान राष्टीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशन में हमेशा से पार्टीहित मे कार्य कर पार्टी को मजबूत बनाया आज रायगढ़ कांग्रेस के समस्त कार्यक्रमों में आधिकाधिक महिलाओं की उपस्थिति देखी जाती है चाहे वह कोई आंदोलन हो रैली हो या भारत जोड़ो न्याय यात्रा जैसे बड़े कार्यक्रम, महिलाओं के हक के लिए डटकर लड़ना और उन्हें उनके अधिकार दिलाना,हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ दिलाना जैसे कार्यो में हमेशा तत्पर रहना,आज उनके पुनः महिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस ही नही वरन शहरवासियों में भी उत्साह देखा जा रहा है ,उन्हें उनके निवास एवं मोबाइल के माध्यम से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।उसी तारतम्य में आज ब्लाक अध्यक्ष अरुणा चौहान,उपाध्यक्ष उर्मिला लकड़ा,कोषाध्यक्ष विजया अजगल्ले,किरण बरेठ,पल्लवी महंत,श्यामा महंत ,पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल बग्गा समेत कांग्रेस के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This