प्रशासन के सीने को चीरते हुए, जनता की जान से खेल रहे जहरीले फ्लाईएस, जल्द होगा आंदोलन -आशीष जायसवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़ – रायगढ़ में इन दिनों ओवरलोड गाड़ियां बेधड़क और बेखौप सड़कों पर दौड़ रही हैं,ना इन्हें नियम का डर है न कानून का विभाग की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण वाहन के मालिको की मौज हो गई है,रायगढ़ जिले के मुख्य बाई पास मार्ग के साथ साथ प्रतिबंधित मार्गो पर भी से फ्लाईएस एवं अन्य खनिज लोड किए हुए ओवरलोड भारी वाहने दौड़ रही है,उक्त वाहने धड़ल्ले से जहरीले फ्लाईएस ,धूल,धुंए उड़ाने के साथ साथ लगातार हादसों को अंजाम दे रहे है ,उसके साथ सड़कों पर आने जाने वाले दो पहिया चालकों आस पास के घरों ,दुकानो,विद्यालयों ,कार्यालयों में रहने वाले लोग बुजुर्ग, महिला, युवा बच्चे सभी हवा में उड़ने के वाले इन जहरीले पदार्थों को खाने में मजबूर हो चुके है, लोगो के स्वास्थ्य में इससे लगातार बुरा असर पड़ रहा है,रायगढ़ जिले में प्रदूषण से संबंधित अनेको नई बीमारियों की लगातार बढ़ती संख्या देखी जा रही है,इसी को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि युवा कांग्रेस ने पूर्व में भी उक्त मामले को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की माँग की थी लेकिन उसपर कोई कार्यवाही नही हुई,उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही शासन प्रशासन सुस्त पड़ गया है बड़ी बड़ी गाड़ियां सड़कों में बेखौफ दौड़ रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आते ही ओवर लोड गाड़िया चलाने का डर भय समाप्त हो गया है उन्होंने बताया कि रायगढ़ जिला उद्योग से भरा है गाड़ियों का आवागमन तो आम बात है पर ओवरलोड गाड़िया के चलने से सड़कों में हादसे बढ़ रहे हैं,सडके ख़राब हो रही है, खास तौर पर बताया कि इन दिनों पुसौर मुख्य मार्ग एवम रायगढ़ से ओडिसा रोड़ पर फ्लाईएस लोड गाड़िया दौड़ रही है जो पूरी तरह से ओवरलोड रहती है,कोयला डस्ट इनसे उड़ता रहता है, फ्लाइएस लोड किए हुई ओवरलोड गाड़ियों जो तेज गति से चल रही है,इससे हवा में काला डस्ट उड़ रहा है जिस कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है उक्त मामले में जिला परिवहन विभाग भी मौन है इस पर उन्होंने सवाल उठाया है,औऱ बताया कि अगर अब भी यह काला कृत्य नहीं रुका तो युवा कांग्रेस जल्द ही चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This