शहर में दिनदहाड़े व्यापारी की चाकू घोंपकर की हत्या…आरोपी फरार…पुलिस के लिए बड़ी चुनौती…

spot_img
Must Read

सारंगढ़ / आज एक बार फिर सारंगढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें शुक्रवार दोपहर को श्रीराम जनरल स्टोर का संचालक अभिषेक केशरवानी को कुछ अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह घटना रानीसागर कोसा बारी के पास हुई है। दिनदहाड़े बड़ी बेरहमी से युवा व्यापारी को मार दिया गया, पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

बता दें कि अभिषेक केसरवानी अपनी बाइक सवार था। उस वक्त अज्ञात आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किया रक्त रंजित हालत में जमीन पर अभिषेक केसरवानी पड़ा हुआ था लोग कुछ समझपाते उसके पहले ही अज्ञात आरोपियों फरार हो गए, आसपास के लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में पड़े केसरवानी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात पुलिस के लिए भी एक चुनौती बनी हुई है। अपराधियों की धरपकड़ सरगर्मी से सारंगढ़ पुलिस कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This