तारापुर में नेवता भोज के तहत विद्यार्थियों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन…आसपास के स्कूलों में भी इन दिनो विशेष भोज का आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़ । शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्यार्थियों में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने एवं आपसी प्रेम सद्भावना के विकास हेतु संकुल केंद्र तारापुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के माध्यमिक प्रखंड में शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा दिनांक 13 मार्च बुधवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नेवता भोज के तहत पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त स्वादिष्ट भोजन . मिठाई .केला .सलाद . अंडा . एवं मटर पनीर खिलाया गया ।

नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पाठक कुमार साहू की अगुवाई में माध्यमिक विभाग के शिक्षिका सुधा बाला नायक एवं शिक्षक मनोज कुमार तथा शिक्षिका श्रीमती किरण पटेल के सौजन्य से किया गया । इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य भोजराम पटेल, संकुल समन्वयक राजकमल पटेल, हायर सेकेंडरी विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मेदनी प्रसाद पटेल सदस्य डोलनारायण पटेल ग्राम के उप सरपंच प्रतिनिधि कैलाश निषाद इत्यादि गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। स्वादिष्ट भोजन एवं मिष्ठान व फल प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर अत्यंत उमंग और उत्साह का वातावरण देखा गया वहीं शिक्षकों ने अपने प्रिय विद्यार्थियों को अपनी ओर से नेवता भोज खिलाकर विशेष संतुष्टि का अनुभव करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
प्रधान पाठक कुमार साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सामाजिक सौहाद्र को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों में आपसी प्रेम भाव की भावना स्थापित करने के लिए नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज हमारे विद्यालय में उक्त आयोजन किया गया । हमारे इस आयोजन में समस्त विद्यालयीन सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही । प्राचार्य भोजराम पटेल द्वारा सभी बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अच्छे परिणाम लाने और अपनी प्रतिभा विकसित करने की दिशा में मेहनत करने का आह्वान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की गई।

बोकरामुडा एवं कुरमापाली में भी कराया गया नेवता भोज :

तारापुर संकुल समन्वयक राजकमल पटेल ने बताया कि हमारे संकुल अंतर्गत माध्यमिक शाला बोकरामुड़ा एवं कुरमापाली में भी नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन एवं पकवान खिलाया गया ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के रूप में युवाओं के बीच...

युवा संवाद से यादें ताजा, 12 साल पहले 2014 में कलेक्टर के रूप में आया था, आज मंत्री के...

More Articles Like This