जेएसपी फाउंडेशन द्वारा किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel
रायगढ़. / जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंचल के स्व—सहायता समूहों के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। आयोजन के दौरान 10 महिलाओं और 3 स्व—सहायता समूहों को सशक्त नारी सम्मान दिया गया। महिलाओें ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
जेएसपी फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर ओपी जिंदल आॅडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरे क्षेत्र में सक्रिय महिला स्व—सहायता समूहों को एवं महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर महापौर जानकी काटजू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर रितु हेमनानी, जिंदल लेडीज क्लब अध्यक्षा श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय, श्रीमती सुमन चौहान, श्रीमती दीपाली जैन,

दिव्य ऊर्जा लायंस क्लब प्रमुख अनीता कपूर, दिव्य ऊर्जा प्रमुख व ब्रांड एम्बेसेडर निगम  कविता बेरीवाल, जनपद उपाध्यक्ष चंचला साव, जनपद सदस्य लक्षमिन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर काम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान दे रहीं महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें स्वच्छ—भारत मिशन के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त मोनिका इजारदार, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो गोल्ड मैडल विजेता भाविका पाण्डेय, एचआईवी पीड़ितों के लिए सेवा दे रही कान्ति तिवारी, स्वास्थ्य सेवा के लिए सिस्टर सोसन लकड़ा, ढोकरा आर्ट शिल्पकार सुनीता झोरखा, महिला खेल कोच व प्रेरक अंजू जोशी, शासकीय योजनाओं व आँगनबाड़ियों को सेवा दे रहीं अनिता नायक, राष्टीय स्तर पर पुरस्कृत दिव्यांग
प्रशिक्षिका चंचला पटेल, जनप्रतिनिधि व सुरक्षा अधिकारी चन्दा गुप्ता सहित स्वच्छता दीदी बिन्को तिर्की शामिल हैं। जय मां गायत्री समूह बनहर, वैष्णवी समूह उच्चभिट्टी तथा सीताराम महिला स्व सहायता समूह खैरपुर का भी बेहतर सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेएसपी की स्मिता शुक्ला, ओपी जिंदल स्कूल की रिम्पा बनर्जी, शिवांगी पांडेय, शिखा सिंह, शान्विका सिंह, रूबी देवनाथ, आद्रिका देवनाथ तथा विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में महापौर काटजू ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर चुकी हैं और देश के शीर्षस्थ स्थानों पर निर्भिकता से अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। नेता प्रतिपक्ष सोलंकी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आधी आबादी घर पर बैठ जाए, तो देश का विकास वांछित गति से नहीं हो सकेगा। डिप्टी कलेक्टर हेमनानी ने कहा कि महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर चलते हुए सामाजिक बदलाव की दिशा में बेहतर परिणाम ला रही हैं। उन्होंने सशक्त नारी सम्मान हासिल कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई…बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ...

More Articles Like This