spot_img
spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे सभी त्यौहार

spot_img
Must Read

पत्थलगांव 6 अगस्त

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

तहसीलदार रामराजसिंह और एसडीओपी मयंक तिवारी तथा नगर निरीक्षक श्रीमती मल्लिका तिवारी की उपस्थिति में शनिवार को एसडीएम सभाकक्ष में स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

इस बैठक में माह अगस्त में होने वाले विश्व आदिवासी दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन एवं गणेश चतुर्थी त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।

इसके साथ ही इस बार त्यौहार में रैली व जुलूस के साथ त्यौहार मनाये जाने को दृष्टिगत रखते हुए रैली व जुलूस निकालने में समय का बेहतर प्रबंधन करते हुए किसी प्रकार की टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ, अफवाह व भ्रामक वीडियो, संदेश आदि फैलाने वालों पर नियंत्रण के लिए सामाजिक स्वतः नियामक समिति के माध्यम से संबंधित को समझाइश देने की बात कही गई।


एसडीओपी मयंक तिवारी ने कहा कि जिस परंपरा से पत्थलगांव में त्यौहार मनाया जाता है उसी परंपरा के अनुरूप आगे भी मनाते रहेंगे। इस बात पर सभी को ध्यान देना होगा कि शांति भंग नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि इस महीने से त्यौहारों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। त्यौहार मनाने की जो परिपाटी शुरुआत में की जाए वहीं पूरे साल भर के लिए बनी रहे। प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अधिकारी-कर्मचारी इस परंपरा के निर्वहन में कोई समस्या न हो यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विभिन्न त्यौहार में समुदाय द्वारा निकाले जाने वाले रैली के मार्ग निर्धारण के लिए समाज प्रमुख, प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर रूप रेखा तय करने कहा। उन्होंने त्यौहार मनाए जाने के सम्बंध में सदस्यों द्वारा दिये गए सुझाओं व मांगो को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव पूरा करने का आश्वासन दिए। शहर के कई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव आने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
तहसीलदार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान जुलूस निकालने के पूर्व आयोजक प्रशासन से अनुमति जरूर लें। आयोजनों में डीजे की साउंड रात्रि 10 बजे के बाद जो डेसिबल तय किया गया है वही होनी चाहिए। डीजे में गाना चलाने में भी आयोजन समिति को एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि मोहर्रम में ताजिया के झंडे की उंचाई 20 फिट से ज्यादा न हो। लंबी दूरी तक जुलूस निकालने के बजाय कम दूरी तक का ही प्रस्ताव न बनाएं। जुलूस में छोटे बच्चों को शामिल न करें ।
सांसद प्रतिनिधि अंकित बंसल ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्यौहार मनाए जाएंगे। जुलूस धार्मिक व आस्थापूर्ण होनी चाहिए। इसे शक्ति प्रदर्शन कदापि न बनाएं। समाज के लोगों को इस पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी में मूर्ति विसर्जन स्थल में विद्युत व लाइट की व्यवस्था तथा विसर्जन के बाद तालाबों के साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। मूर्ति विसर्जन के लिए तालाबों की संख्या भी सीमित करने की आवश्यकता है। पाकरगांव के पूर्व सरपंच नेहरू लकड़ा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में समितियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। विसर्जन के दिन तालाबो में गोताखोर तथा निर्धारित पॉइंट पर एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी चाहिए।
विश्व आदिवासी दिवस मनाए जाने एवं इस दिन के आयोजन के संबंध में आनंद नाग ने बताया कि 9 अगस्त को
विश्व आदिवासी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं.

इसी तरह मोहर्रम मनाए जाने के संबंध मे भी मुस्लिम कमेटी के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष 9 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा।
शांति समिति की बैठक काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य व विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!