वित्त मंत्री ओपी चौधरी की सार्थक पहल पर पेन्शनर्स के इलाज हेतु 6 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत

spot_img
Must Read

रायपुर:- वित्तमंत्री ओपी चौधरी की सार्थक पहल पर लेखा एव पेंशन संचालक कोष महादेव कावरे ने पेन्शनर को इलाज हेतु वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 हेतु दवाओं के लिये 6 लाख 80 हजार 496 रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। पेंशनर कल्याण निधि के निर्धारित नियमो के तहत शासकीय अस्पतालों में इलाज कराने पर हजार रुपये एवम गंभीर बीमारी मसलन कैंसर , हार्ट, न्यूरो , किडनी प्रत्यारोपण , जटिल नेत्र शल्य क्रिया हेतु राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त अस्पताल, राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय सहित मान्यता प्राप्त तीन अस्पतालो में इलाज हेतु तीस हज़ार रुपये की स्वीकृति प्रदाय जाती है। पेन्शनर कल्याण निधि नियम 1997 के तहत वर्ष 2022-23 हेतु 49 पेन्शनर को 4 लाख 62 हज़ार रुपये और वर्ष 2023-24 हेतु 25 पेन्शनर को 2 लाख 18 हज़ार रुपये की स्वीकृति दी गई है। वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी की पहल पर अन्य लंबित प्रकरणों की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This