उप जेल के जेलर की दादागिरी…आधा दर्जन से अधिक कैदियों के साथ मारपीट…एक की हालत नाजुक…इंसानियत की सारी हदें पार…कलेक्टर ने दिया जांच के निर्देश

spot_img
Must Read

सारंगढ़ / सारंगढ़ के उप जेल में निरुद्ध बंदियों के साथ बीते रविवार को बर्बरता पूर्वक मारपीट का मामला सामने आया है।

विदित हो नवीन जिला सारंगढ़ के उप जेल में लगभग आधा दर्जन कैदियों के साथ मारपीट की गई है। इस घटना को अंजाम जेलर संदीप कश्यप ने अंजाम दिया है। कैदियों को इतनी बुरी तरीके से मारा गया है कि किसी का सर फट गया तो, किसी को लगी अंदरूनी चोट, दो लोगों को गंभीर हालत में सारंगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है। एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेलर बंदियों को आए दिन परेशान करते हैं तथा उनसे पैसे का डिमांड किया जाता है यदि नहीं दिया तो थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हैं और घंटो तक उनके साथ मारपीट की जाती है। इस बात की सूचना मिलते ही तत्काल ही जिला कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सारंगढ़ एसडीएम वासु जैन इस गंभीर मामले की जांच कर रहे हैं दोषी पाए जाने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। जेलर द्वारा जानवरों की तरह वहां रहे निरुद्ध बंदियों को मारपीट करना काफी निंदनीय घटना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This