ग्राम छोटे रेगड़ा जंगल में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब बेच रहे व्यक्ति से 60 लीटर महुआ शराब जप्त…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कल दोपहर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम छोटे रेगड़ा जंगल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी से 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीजप्ती की गई है ।

कल दिनांक 24/02/2024 के दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे रेगडा का एतवार सिंह जंगल किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक सुमन चौहान के हमराह आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, नंदकुमार पैंकरा को कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर महुआ शराब बिक्री करते मिले एतवार सिंह को हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता वाले तीन प्लास्टिक जरकिन में भारा हुआ 60 लीटर महुआ शराब जप्त कर थाना लाया गया है । आरोपी एतवार सिंह पिता सिबो मिंज उम्र 50 वर्ष साकिन छोटे रेगडा पर थाना चक्रधरनगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This