spot_img
spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026

बालकाओ महिलाओ की सुरक्षा को लेकर विधान सभा में गरजी गोमती साय

spot_img
Must Read

जशपुर / जिले की पत्थलगाँव विधायक गोमत्ती साय ने आज फिर से विधानसभा में सख्त तेवर अपनाया हैं। जशपुर जिले में बालिकाओं और महिलाओं के लेकर हुए अपराधों और अपराधों को रोकने के लिए शासन द्वारा उठाये जा रहे कदम की जानकारी मांगी ।

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

विधायक गोमत्ती साय ने सदन में गृह मंत्री विजय शर्मा से पूछा कि जिला जशपुर में वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक थानों में कितने अपराध दर्ज हुए? बालिका तस्करी/गुमशुदा के अपराध किन-किन थानों में दर्ज हैं? बालिका तस्करी/गुमशुदा के कितने प्रकरणों में पुलिस की कार्यवाही से सफलता प्राप्त हुई? बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा क्या क्या कदम उठाये जा रहें है?

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

विधायक साय के इन सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जशपुर में भादवि के कुल 5780 अपराध दर्ज किये गये हैं। बालिका तस्करी/गुमशुदा के प्रकरणों में पुलिस द्वारा कुल 312 प्रकरणों में सफलता प्राप्त किया गया है। बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार सधन गश्त, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल/ कॉलेज एवं ऐसे स्थान जहाँ पर बालिकाओं एवं युवतियों की उपस्थिति प्रमुखता से होती है, उन जगहों पर जाकर उन्हें गुड टच बैड टच सायबर अपराध, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा कानूनी अधिकार, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में विशेषज्ञ अथवा प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विधायक गोमती ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से पूछा कि वर्ष 2020-21 से 2023-2024 तक  कितने उद्योगों को स्थापित करने हेतु शासन द्वारा एम.ओ.यू किया गया है? उनमें से किन-किन उद्यागों द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की गई है? विकासखण्डवार, ग्राम पंचायतवार जानकारी दें? उद्योगों के द्वारा अधिग्रहीत की गई भूमि में से कितने लोगों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है तथा किन-किन लोगों का भुगतान लम्बित है?

विधायक के इस सवाल का जवाब देते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन ने सदन को जानकारी दी कि  वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जशपुर जिले में 01 इकाई के साथ उद्योग स्थापित करने हेतु शासन द्वारा एम.ओ.यू. किया गया है तथा जशपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बड़ी खबर…रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़…नशे की खेती डेढ़ एकड़ में…एसएसपी पहुंचे मौक पर

रायगढ़ / रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के गांव आमाघाट में डेढ़ एकड़ खेत में अफीम की खेती उगाई...

More Articles Like This

error: Content is protected !!