रूपेश स्टील प्राइवेट के क्षमता विस्तार से कई गुना बढ़ेगा प्रदूषण…जहरीले धुएं से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल…16 फरवरी को जनसुनवाई… 

spot_img
Must Read

रायगढ़ / रूपेश स्टील प्राइवेट लिमिटेड चिराई पानी के क्षमता विस्तार से कई गुना बढ़ेगा प्रदूषण। रायगढ़ जिला औद्योगिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध है जहां तमनार, घरघोड़ा क्षेत्र में उद्योगों की भरमार है, जिनसे खतरनाक जहरीले धुएं निकालते हैं। ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। इसमें एक कदम और रूपेश स्टील प्राइवेट लिमिटेड के क्षमता विस्तार की जनसुनवाई 16 फरवरी को होने जा रही है अभी से गांव में जनसुनवाई को लेकर भारी विरोध जताया जा रहा है ग्रामीणों ने कलेक्टर को भी लिखित शिकायत की है। यह जनसुनवाई रोकी जाए। आने वाले दिनों में रायगढ़ में रहना मुश्किल हो जाएगा बड़े-बड़े फैक्ट्री इतनी ज्यादा हैं कि, जहरीले धुएं, केमिकल से भरे हुए गंदे पानी को ग्रामीणों के खेतों में छोड़ दिया जाता है जिस खेत भी बंजर हो जाती है। ऐसे अनेक मामले आपको प्लांट एरिया में देखने के लिए मिल जाएंगे, गांव में जितने भी तालाब है। उसे लोग उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह डस्ट से भरा हुआ है अनेक प्रकार की बीमारियां भी हो रही हैं उद्योगों के कारण ही सिलिकोसिस जैसी का बीमारी भी उत्पन्न हुई है। जिसका इलाज ही नहीं है तमनार क्षेत्र में कई मरीज भी मिले हैं। सभी औद्योगिक क्षेत्र में सड़के की हालत इतनी खराब है कि तालाब नुमा गड्ढे बने हुए हैं आने जाने वाले राहगीरों की जान का खतरा हर समय बना रहता है। 24 घंटे धूल के गुब्बारे उड़ाते हैं वो अलग, बरसात के समय सबसे अधिक दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This