सजा श्याम दरबार भजन से गुलजार हुई संक्रांति की शाम…श्याम प्रेमी बजरंग लेंधा के श्याम वाटिका में उत्सव का आयोजन

spot_img
Must Read

रायगढ़। मकर संक्रांति पर पूरे शहर में सुबह से ही स्नान ध्यान दान पुण्य का माहौल वही शाम को भी धार्मिक आयोजन व सत्संग की धूम रही इसी कड़ी में शहर से कुछ दूर पंडरीपानी स्थित श्याम वाटिका में संगीत सत्संग का आयोजन किया गया, आयोजन को प्रख्यात श्री श्याम भजन सम्राट नंदकिशोर शर्मा नंदू भैया का भी साथ मिला। प्रतिष्ठित कारोबारी वी श्याम प्रेमी बजरंग अग्रवाल लेंधा तथा श्याम सखी मंडल संस्था की प्रमुख बबीता लेंधा के फार्म हाउस पर आयोजित इस परिवारिक सत्संग संध्या में नगर के गणमान्य नागरिक श्याम भक्त शामिल हुए अपने सुरो से मकर संक्रांति की शाम को गुलजार बना दिया। श्याम वाटिका में सोमवार शाम नंदू भैया का आगमन हुआ जहां बजरंग अग्रवाल ने पुष्प कुछ से उनका आत्मीय स्वागत किया साथ ही फार्म हाउस को गौशाला का अवलोकन कराया। तत्पश्चात श्री राधे कृष्ण की छाया प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ श्री श्याम दरबार सजा जहां भजन गायको में मयूर रस्तोगी दिल्ली, अंकित शर्मा गंगापुर, संजय कोसा, दीपक अग्रवाल खंडेवाल, सचिन अग्रवाल ने गणेश वंदना से लेकर खाटू नरेश की भक्ति रस में डूबे नंदू भैया के भजनों को सुरीले गीत श्याम दरबार में मौजूद नगर के श्याम भक्तों ने अपनी ले से प्रस्तुत कर पूरा माहौल भक्ति मय बना दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This