बजट पूर्व छ ग चेंबर अध्यक्ष गोपी सिंग ने वित्त मंत्री ओपी को बताई रायगढ़ की आवश्यकताये…बजट पूर्व राजधानी में चेंबर से प्रथम मुलाकात के दौरान अध्यक्ष गोपी ने की वित्त मंत्री ओपी से मुलाकात

spot_img
Must Read

रायगढ़ : बजट पूर्व व्यापारियों से सुझाव लेने चेंबर ऑफ कॉमर्स के आयोजन में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ चेंबर अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर महामंत्री मनीष उदासी ने मुलाकात कर रायगढ़ से जुड़ी आवश्कताओ से अवगत कराया। रायगढ़ के व्यापार को व्यवस्थित एवं सुगम बनाने हेतु वित्त मंत्री की सौपे ज्ञापन में रायगढ़ के पुराने बाजारों को अत्याआधुनिक बाजारों के रूप में विकसित करने, गांधी चौक सुभाष चौक से ओवर ब्रिज तक लगाए गए डिवाईडर को तत्काल हटाने, ट्रैफिक के बढ़ते दबाव एवम यातायात को सुगम बनाने के लिए महानगरों की तर्ज पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाने, बढ़ते अपराधो के मद्देनजर शहर के सभी बाजारों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने,बहु प्रतीक्षित संजय कॉम्पलेक्स को आधुनिक बाजार के रुप में विकसित करने,रायगढ़, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पत्थलगांव सड़क का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने, अत्याधुनिक थोक बाजार का निर्माण करने,फुटपाथ में बैठे लघु अपंजीकृत व्यवसाईयो से अवैध वसूली करने वालो पर कार्यवाही किए जाने,वाहनों की जांच के नाम पर आर टी ओ एवम थानों द्वारा की जा रही अवैध वसूली बंद किए जाने संबंधी मांगे शामिल है। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई रायगढ़ के द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी से रायगढ़ के बहु मुखी विकास हेतु मांग करते हुए कहा व्यापारियों का यह संगठन इन मांगों की जल्द से जल्द क्रियान्वित करने हेतु उचित कार्यवाही की अपेक्षा आपके करता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This