ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट, प्रतियोगिता घरघोड़ा 2023-24…जीसी सीनियर को पराजित कर लैलूंगा क्वार्टर फाइनल में

spot_img
Must Read

घातक गेंदबाजी 04 विकेट के लिए डीकेश साव ’प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित

घरघोड़ा- जेएसपीएल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा प्रायोजित एवं आल स्टार घरघोड़ा के तत्वाधान में आयोतिज 40वां ’ओ.पी.जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2024 के चतुर्थ दिवस जीसी सीनियर घरघोड़ा एवं एलसीसी लैलूंगा के मध्य खेला गया। टास जीतकर जीसी सीनियर घरघोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनका निर्णय उस समय गलत साबित होने लगा, जब लैलूंगा के गेंदबाजों ने धार धार कातिलाना बालिंग करते हुए महज  19.5 ओवर में पूरी टीम को 88 रनों में समेट दिया। जीसी सीनियर घरघोड़ा के लिए सर्वाधिक सुमित अग्रवाल 42 गेंद पर 44 रन बना सके। बाकी बल्लेबाजों तु चल मैं आया के तर्ज पर आऊट होते चले गये। आयुष साहू ने 21 गेंद पर 16 रन एवं मुकेश कुमार 10 रन का योगदान दिया। लैलूंगा की ओर से उसके गेंदबाज डिकेश साव ने 11 रन देकर 04 विकेट एवं रियाज अली ने 4 ओवर 16 रन 3 विकेट छटके और जीसी सीनियर को सस्ते में चलता किया।
      वहीं निर्धरित 88 रनों का पीछा करने उतरी लैलूंगा की टीम ने 13.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर विजश्री प्राप्त किया। टीम के लिए रियाज अली 31 रन अरुण लकड़ा 11 रन का योगदान दिया। जीसी सीनियर के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी का नमुना प्रस्तुत किया। उसके गेंदबाज सुमित अग्रवाल ने 04 विकेट एवं युवराज साहू ने 02 विकेट लेकर लैलूंगा के खतरे की घंटी बजा दिये थेे। लेकिन बल्लेबाजों ने सुझबुझ का परिचय देजते हुए कुछ अनहोनी होने नहीं दिया। इस मैच के अंपायर महेश दधीचि एवं आदि शर्मा व प्रीतम ने स्कोरिंग की।
     आज के मैच घातक गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को सस्ते में निपटाने एवं शानदार 04 विकेट लेने के लिए लैलूंगा के डीकेश  साव को ’प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें नगर के गणमान्य नागरिक श्री धीरेंद्र त्रिपाठी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच के दौरान भारी मात्रा में घरघोड़ा के खेल प्रेमी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। आज क्वार्टर फाइनल में एलसीसी लैलूंगा का मुकाबला ओपी जिंदल क्रिकेट अकादमी घरघोड़ा के मध्य खेला जाएगा। खेल प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे खेल मैदान में उपस्थित होकर मैच का लुत्फ उठाये साथ ही खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ायें। 
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This