रायगढ़ शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर पुलिस की बदमाशों के जमावड़े स्थानों को चेक…

spot_img
Must Read

जमावड़े पर संदिग्ध मिले युवकों को कड़ी फटकार और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई…

रायगढ़ । अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशान पर आज 13/01/2023 के रात्रि एसडीपीओ धरमजयगढ़/ साइबर सेल पर्वेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी तथा शहर के सभी थाना प्रभारी और साइबर सेल, थानों के बल द्वारा विजिबल पुलिसिंग के अंतर्गत शहर में नाइट बाइक पेट्रोलिंग कर बदमाशों के जमावड़े स्थानों की जांच किया गया । रात्रि करीब 07 बजे एसपी ऑफिस में एकत्र पुलिस बल ने शहर के चारों थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया । एसपी ऑफिस से निकलकर बाइक पेट्रोलिंग द्वारा शहर के सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सुनसान स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों को चेक किया गया । चेकिंग के दौरान कुछ अपराधिक तत्वों को नशे के सामान के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया है जिनके विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की जा रही है। प्रमुख चौक चौराहों की पेट्रोलिंग करते हुए चारों थाना क्षेत्र में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े के स्थानों को चेक कर मौजूद युवकों को अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी हिदायत दी गई है । नाइट बाइक पेट्रोलिंग में टीआई राकेश मिश्रा, प्रशांत राव अहेर, रामकिंकर यादव, साइबर सेल की पूरी टीम और चारों थानों के स्टाफ शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This