spot_img
Friday, June 19, 2026

राष्ट्रगान से शुरू होगा कलेक्ट्रेट में काम-काज

spot_img
Must Read

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल की अभिनव पहल, आज से हुई शुरुआत

रायगढ़, 20 दिसंबर 2023/कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने एक अभिनव पहल की है। अब से कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ में काम-काज प्रातः 10 बजे राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा। आज 20 दिसंबर से इसकी शुरुआत हुई। कलेक्टर कार्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गायन के पश्चात अपने कार्यालयों में काम प्रारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पांडेय, ज्वाइंट कलेक्टर श्री डी आर रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी मामले का फरार आरोपी विश्वजीत देवनाथ गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया आरोपी शेयर मार्केट ट्रेडिंग और निवेश...

More Articles Like This

error: Content is protected !!