विधानसभा में जन सेवा के लिए तन मन से समर्पित रहने की ओपी ने ली छत्तीसगढ़ी में ली विधायिकी की शपथ

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी भाषा में रायगढ़ की जनता के लिए तन मन से समर्पित रहने की शपथ लेते हुए कहा रायगढ़ की देव तुल्य जनता ने अपना अपार समर्थन देते हुए मार्गदर्शन देते हुए आशीर्वाद देते हुए मुझे पहली बार विधान सभा पहुंचाया है । इस हेतु सभी वरिष्ठ जनों कार्यकर्ताओ का आत्मीय रूप से आभार व्यक्त किया। शपथ के दौरान ओपी ने आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करने की बात भी कही। रायगढ़ के साथ साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास एवम समृद्धि के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए कृत संकल्पित रहने की शपथ ली।छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित रहेगा। ओपी ने पूरे विश्वास के साथ कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवम माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम सभी लोग मिल जुल कर विकसित एवम समृद्ध प्रदेश के रूप में छत्तीसगढ़ का नव निर्माण करेंगे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This