चौपाल लगाकर गांव में अवैध शराब बनाने और बेचने पर अंकुश लगाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक, हर गांव में महिला समूह का गठन…

spot_img
Must Read

चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम पतरापाली, गोपालपुर, रेगड़ा और जूटमिल पुलिस ने ग्राम बनसिया में लगाया “ पुलिस जन चौपाल”…

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा गांव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाये जाने का निर्देश सभी थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया है । उन्होंने प्रभारीगण को गांव में “पुलिस जन चौपाल” लगाकर इस सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने ग्रामीणों को जागरूक करने तथा प्रत्येक गांव में महिला समूह का गठन का निर्देश दिया गया है । निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आज दिनांक 17/12/2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापाली, गोपालपुर, रेगड़ा में जन चौपाल लगाकर लोगों को गांव को शराब मुक्त कराने अवैध शराब के प्रति जागरूक कर नशे से दूर रहने कहा गया और सभी गांव में महिला समूह का गठन किया गया है । इसी कड़ी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव व उनके स्टाफ द्वारा ग्राम बनसिया में चौपाल लगाकर अवैध शराब के प्रति लोगों को जागरुक कर महिला समूह का गठन किया गया है । थाना प्रभारियों ने समूह की महिलाओं को गांव में ऐसी गतिविधियों की तत्काल सूचना थाने में दिये जाने कहा गया है और महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर साझा किया गया ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This