20 दिसंबर को अग्रोहा भवन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी व बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल की अभिनव पहल

spot_img
Must Read

रायगढ़ / जनसेवा के पवित्र उद्देश्य से लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर की अभिनव पहल से आगामी 20 दिसंबर को शहर के गौरीशंकर मंदिर स्थित अग्रोहा भवन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का आयोजन होने से लोगों में उत्साह है व स्वास्थ्य लाभ लेने अपना पंजीयन क्लब प्रमुख सदस्यों से करवा रहे हैं।

सेवा ही प्रमुख ध्येय 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए क्लब लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष व सक्रिय समाज सेवी बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा एवम क्लब के सचिव कुलवंत टुटेजा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवा के कार्य में लॉयंस क्लब हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समर्पित भाव से जन सेवा के कार्य को पहली प्राथमिकता देती है। वहीं विगत माह में भी लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में किया गया था। जिससे समाज के लगभग 250 लोग लाभान्वित हुए थे। वहीं अब आगामी 20 दिसंबर को अग्रोहा भवन में दिन बुधवार समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लायंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी व अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के तत्वाधान में इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को भव्यता दी जा रही है। जिसमे अपोलो हॉस्पिटल के लगभग 10 डॉक्टरों की टीम आकर अपनी सेवा देंगे उन्होंने कहा कि हमारे क्लब का ध्येय ही पवित्र मन से जनसेवा करना है। जिसके प्रति क्लब के सभी सदस्यगण भी सेवा भाव से समर्पित रहते हैं।

नामचीन चिकित्सक देंगे सेवाएं 

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी अध्यक्ष बजरंग लेंध्रा समाजसेवी ने बताया कि इस एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध सेवाओं के अंतर्गत डॉ महेंद्र प्रताप समल एवम डॉ अनुज कुमार – हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रिचा अग्रवाल- स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ योगेश कोटवानी- नाक, कान, गला विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रश्मि देवांगन – न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ, डॉ एम महेश सिंह- पेट रोग विशेषज्ञ, श्रीमती वी चंपा मजूमदार- आहार रोग विशेषज्ञ व ईसीजी की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जिसका लाभ समाज के लोगों को मिलेगा।

यहाँ करा सकते हैं पंजीयन 

अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि जो लोग इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेना हैं। वे लॉयन प्रेमचंद अग्रवाल (989307702),लॉयन कुलवंत टूटेजा (8602162533), लॉयन राजेंद्र केडिया (9343250590), लॉयन डॉ के. एन पटेल (9826191764) से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

भव्यता देने में जुटे सदस्य

अग्रोहा भवन में आयोजित एक दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को भव्यता देने में लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा, पीएमजेएफ एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन शैलेष अग्रवाल लॉयन प्रेमचन्द अग्रवाल, लॉयन कुलवंत टूटेजा, लॉयन आलोचन गुप्ता, लॉयन गोपाल दास गुप्ता, लॉयन राजेन्द्र केडिया,लॉयन सागर महमिया, लॉयन सागर सावडिया, लॉयन गजानंद जगतरामका, लॉयन श्याम अग्रवाल, लॉयन मोहन अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण व बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल के टीम सदस्यगण जुटे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This